गुना: गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे के बेरखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर घायल
गुना जिले में धरनावदा थाना के गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे के बेरखेड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। 6 जुलाई शाम को जैसा प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा, फतेहगढ़ से गुना की और खाली डंपर माल भरने जा रहा था। अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत रही इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया।