भीलवाड़ा: प्रशिक्षित डॉग की मदद से भीलवाड़ा एएनटीएफ ने किया बड़ा एक्शन, 168 ग्राम गांजा के साथ मोहनलाल गुर्जर को किया गिरफ्तार
एएनटीएफ टीम को निगरानी के दौरान मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 168 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।