भीलवाड़ा: स्वरूपगंज फाटक के पास रेलवे पटरी किनारे लहूलुहान हालत में मिला युवक, चलती ट्रेन से गिरने की आशंका
भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्वरूपगंज फाटक के समीप रविवार सुबह रेलवे पटरी के किनारे एक युवक लहूलुहान अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।