कुचायकोट: पुलिस ने जलालपुर चेक पोस्ट से शराब के नशे में 4 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलालपुर चेक पोस्ट से शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में गुड्डू यादव,अंकित कुमार, आदित्य कुमार और रोहित कुमार शामिल है। गिरफ्तार सभी लोगों को पुलिस ने न्यायीक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना प्रशासन द्वारा आज शुक्रवार को शाम 5 बजे दी गई।