हुज़ूर: भोपाल में “एक शहर, एक कानून” की मांग तेज, देर रात खुली दुकानों पर सख्ती की चेतावनी
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 भोपाल में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती की मांग उठी है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि शहर में “एक शहर, एक कानून” लागू होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ओल्ड भोपाल के कई इलाकों में देर रात तक चाय, बिरयानी और मांस की दुकानें खुली रहती हैं, जहां अनैतिक गतिविधियां भी हो रही है |