सिंगरौली: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 दिन में 1030 वाहनों पर कार्रवाई, ₹5 लाख 20 हजार से अधिक का जुर्माना
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक चल रहे अभियान के तहत केवल आठ दिनों (26 नवंबर से 3 दिसंबर) में 1030 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 5 लाख 20 हजार रुपये से अधिक का जुर