बाड़मेर: पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर बाड़मेर भाजपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त का राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बाड़मेर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। बाड़मेर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।