बाड़मेर: केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बाडमेर - मुनाबाव स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,प्रतिदिन करेगी चार फेरे
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 बाड़मेर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने शुक्रवार शाम को सीमावर्ती क्षेत्र मुनाबाव से बाड़मेर के बीच स्वीकृत हुई प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुनाबाव जाने के लिए तैयार स्पेशल ट्रेन को रेलवे स्टाफ एवं कार्यकर्ताओं की ओर से फूल मालाओं से सजाया गया।