संडीला: सण्डीला के ग्राम आलमपुर खखरा में पुरानी रंजिश के चलते मां, बेटों और बेटी पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
संडीला क्षेत्र के ग्राम आलमपुर खखरा में पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी अनोश, आनंद और रामनरायण समेत अन्य लोगों ने राजेंद्र के परिवार पर हमला बोल दिया। आरोप है कि 6 जून को हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। सबसे पहले उनके बेटे सूरज और गोलू को घेरकर बेरहमी से पीटा गया।