पूसा: भुस्कॉल में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल
समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के भुस्कॉल के रहने वाले मोहम्मद शमीम रविवार 4:00 बजे बताया कि उनकी मां दरवाजे पर बैठी हुई थी। उसी दौरान एक बाइक चालक उनकी मां को टक्कर मारते हुए वहां से भाग निकला। जख्मी हालत में बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।