सिधवलिया: बामो गांव: दो पक्षों की मारपीट में घायल मनोज शाह की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में 15 मार्च को हुई मारपीट में घायल 55 वर्षीय मनोज साह की पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। उन्हें पहले बैकुंठपुर सीएचसी, फिर गोपालगंज सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था। मौत के बाद गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच जारी।