कुचायकोट: थाना क्षेत्र के भठवा परशुराम गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने महिला से मारपीट की, महिला जख्मी
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा परशुराम गांव निवासी एक महिला फूलकुमारी देवी के साथ कुछ लोगों ने मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर दी। जिससे महिला जख्मी हो गई। जिसको परिजन कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उपचार चल रहा है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 6:30 बजे दी गई।