पीरटांड: टुंडी रोड के पास अजीडीह मौजा में विवादित जमीन को लेकर हुआ हंगामा
टुंडी रोड से लगे अजीडीह मौजा में एक विवादित जमीन को लेकर बुधवार को 12 बजे से 3 तक खूब हंगामा हुआ।इस दौरान अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। बताया गया कि एक गैर मजरूआ जमीन को लंगटा बाबा फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घेर लिया जा रहा है। जबकि यह ग्रामीणों का आम रास्ता है।बताया गया की फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से रास्ता की घेराबंदी कर दी गई थी।