पीरटांड: गिरिडीह में 1946 जन वितरण प्रणाली की दुकानों में 4G आई पोस्ट मशीन लगेंगे, पपरवाटांड आपूर्ति कार्यालय ने दी जानकारी
गिरिडीह जिले के 1946 जन वितरण प्रणाली की दुकानों में 4G आई पोस्ट मशीन लगेगा। शुक्रवार 6 बजे पपरवाटांड स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि दुकानों से अनाज उठाने में हो रही परेशानी से लाभुकों को नए वर्ष में निजात मिलने वाली है।