पीरटांड: हजारीबाग रोड के गरेया के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजा
हजारीबाग रोड के गरेया के आसपास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। मंगलवार को 4 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया कि शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे के बाद होगी। अंदेशा जताया जा रहा है की ट्रेन से टकराकर महिला की मौत हुई है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।