पीरटांड: साठीबाद निवासी शंकर मुर्मू सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
मुफ्फसिल क्षेत्र के साठीबाद निवासी शंकर मुर्मू सड़क हादसे में घायल हो गया। रविवार को ..9 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना में इसका पैर टूट गया है और सर में भी चोट आई है।बताया गया कि शनिवार शाम यह पीरटांड के तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था।तभी बंदरकुप्पी के पास सड़क पर कुत्ता आ जाने से इसकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई ।