पीरटांड: लटकटो पुलिस पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटने से जैप 5 के प्रभारी हवलदार मेजर अशोक कुमार घायल
मधुबन थाना इलाके के लटकटो पुलिस पिकेट में शनिवार की सुबह ग्रेनेड का फ्यूज फटने से जैप 5 के प्रभारी हवलदार मेजर अशोक कुमार घायल हो गए है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें शनिवार को 3 बजे इन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि हादसे में घायल हुए मेजर हवलदार अशोक कुमार को इलाज के लिए डुमरी के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।