सहारनपुर: माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर किया जोरदार धरना, NPS-OPS समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई ने विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने जोरदार नारेबाजी की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों व कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से अनसुलझी हैं।