पाली: ग्राम बंट निवासी पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना
Pali, Lalitpur | Jun 23, 2026 पाली जाखलौन मार्ग स्थित ग्राम सिमरधा के पास मंगलवार दोपहर के समय दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान ग्राम बंट निवासी पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा इसकी सूचना एंबुलेंस को दी गई थी। ताकि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।