पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री नीरज कुमार बबलू ने रेप पीड़िता मामले पर कहा- दुष्कर्मी और हत्यारों का कर देना चाहिए एनकाउंटर
बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने पहली बार दुष्कर्मियों और हत्यारों को लेकर बड़ी बात कह दी है। मंत्री नीरज कुमार बबलू ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता बच्ची के मामले को लेकर कहा कि इस मामले का जो भी दोषी होगा उस पर स्पीडी ट्रायल चल कर सजा दी जाएगी। लेकिन दुष्कर्मियों और हत्यारों का सीधे एनकाउंटर कर देना चाहिए।