नवाबगंज: मसौली में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव फंदे पर लटका मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
मसौली में 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला वाल्मीकि नगर निवासी पीरजान पुत्र बेचू के रूप में हुई है।