कोल: कलाई बंबा के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 1 घायल, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 कलाई बंबा के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। 22 वर्षीय प्रदीप कुमार मेहनत मजदूरी किया करते थे। सोमवार शाम प्रदीप अपने साथी के साथ साधू आश्रम से गांव की ओर जा रहे थे। कलाई बंबा के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते प्रदीप की मौत हो गई और उनका साथी घायल है।