कोल: कुंदन नगला में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 कुंदन नगला में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 65 वर्षीय मौसरी घरेलु महिला थी। कुछ समय से मौसरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मानसिक संतुलन ठीक ना होने के चलते मौसरी कुछ समय से अजीब हरकतें करने लगी थी। सोमवार शाम मौसरी घर से निकलकर बाग की ओर गई थी। इस दौरान बाग में जाकर मौसरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।