कोल: एएमयू में होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं दी गई, हिन्दू छात्र ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की कही बात
Koil, Aligarh | Mar 4, 2025 AMU में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई है। एएमयू के मास्टर्स के छात्र अखिल कौशल ने बताया कि उन्होंने AMU से होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। अखिल कौशल ने बताया कि वह हिंदू छात्रों के लिए 9 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करना चाहते थे लेकिन परमिशन नहीं दी गई है।