पूरनपुर: मंदिर में कपड़े डालते समय करंट लगने से पंडित अनिल शास्त्री की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव महामंदपुर हाली निवासी मोहल्ला साहूकारा लाइनपार उम्र 42 वर्ष पंडित अनिल शास्त्री की गुरुवार सुबह मंदिर में करंट लगने से मौत हो गई।हादसा मोहल्ला अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में हुआ। बताया जा रहा है कि अनिल शास्त्री सुबह मंदिर में कपड़े डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए।