नवाबगंज: बाराबंकी DM ने खुद हंसिया उठाकर काटी गेहूं की फसल, क्रॉप कटिंग निरीक्षण से किसानों में बढ़ा उत्साह
बाराबंकी में रबी सीजन की गेहूं फसल का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने खुद खेत में पहुंचकर क्रॉप कटिंग निरीक्षण किया। नवाबगंज तहसील के लक्षबर बजहा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने हंसिया लेकर गेहूं की फसल काटी और पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।