बक्सर: बक्सर के वुशू खिलाड़ियों का कमाल: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण सहित 9 पदक जीतकर बने चैंपियन
Buxar, Buxar | Jun 8, 2026 भागलपुर के खेल भवन सह व्यायामशाला में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वुशू प्रतियोगिता में बक्सर ने इतिहास रच दिया. जिले के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. इसको ले सोमवार को जिले के खेल प्रेमियों संघ के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।