दादरी: यूपी एसटीएफ और बागपत पुलिस ने नोएडा में 1 लाख के इनामी को मुठभेड़ में ढेर किया, 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
रविवार रात करीब 11:30 बजे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरानडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।