मानपुर: जान जोखिम मे डालकर लकड़ी पकड़ रहे ग्रामीण,भोलगढ़ झाल मे सोननदी का मामला,वीडियो सोशल मीडिया मे हुआ वायरल
Manpur, Umaria | Jul 10, 2026 उमरिया जिले के अंतिम छोर स्थित भोलगढ़ झाल से लगे सोननदी मे जान जोखिम मे डालकर स्थानीय ग्रामीण लकड़ी पकड़ कर इकट्ठा रहे हैं।इस लकड़ी का उपयोग ग्रामीण अपने आमनिस्तार यानी खाना बनाने के लिए करते हैं।बरसात के दिनों मे जब नदी उफान पर रहती है तब स्थानीय ग्रामीण अपनी जान जोखिम मे डालकर बहते पानी में बह रही लकड़ियों को पकड़कर इकट्ठा कर अपना चूल्हा जलाते हैं।