रायपुर: रायपुर में अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल
रायपुर थाना पुलिस ने बुधवार को 1 किलो 92 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।आरोपी राजू को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया है।गौरतलब है कि रायपुर थाना क्षेत्र के असोदिया गांव के पास से पुलिस ने गस्त के दौरान आरोपी राजू को 1 किलो 92 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।