दूसरी शादी का आरोप, ससुराल पहुंची विवाहिता तो घर में लगा मिला ताला! मौके पर पहुंची पुलिस
अब सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विवाहिता को न्याय और अपने अधिकारों के लिए आखिर कब तक संघर्ष करना पड़ेगा?
फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
#GhazipurNews #BiharNews #UPNews #WomenJustice #BreakingNews #MayaYadav #Mandar_Times_Newsदूसरी शादी का आरोप, ससुराल पहुंची विवाहिता तो घर में लगा मिला ताला! मौके पर पहुंची पुलिस
बनकटवा, बिरनो (गाजीपुर)। पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता माया यादव अपने ससुराल पहुंचीं, लेकिन आरोप है कि उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
माया यादव के अनुसार, उनके पति गोविन्द यादव दहेज उत्पीड़न के बाद अब उन्हें ससुराल में रहने नहीं दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब विवाहिता ससुराल पहुंचीं, तो पति गोविन्द यादव घर से फरार हो गए।
वहीं, विवाहिता ने अपने ससुर जनार्दन यादव पर भी घर में ताला बंद कर उन्हें अंदर रखने से इनकार करने का आरोप लगाया है। जनार्दन यादव सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं।
विवाहिता का दावा है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उन्हें ससुराल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
अब सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद विवाहिता को न्याय और अपने अधिकारों के लिए आखिर कब तक संघर्ष करना पड़ेगा?
फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई और संबंधित पक्षों का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।
#GhazipurNews #BiharNews #UPNews #WomenJustice #BreakingNews #MayaYadav #Mandar_Times_News