जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में ADF योजना के तहत 106 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण, दिव्यांगों ने जताई खुशी
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 भारत सरकार की ADF योजना के तहत श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मंगलवार की दोपहर बाद 3 बजे तक दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के कुल 106 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सहित उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जताई।