ऊना: 36 साल से बिस्तर पर सुभाष पारस ने निकाली पांचवीं किताब, हिमाचल से मदद न मिलने की बात कही
ऊना के सलोह के सुभाष पारस 36 वर्षों से बिस्तर पर रहने के बावजूद साहित्य के माध्यम से समाज को प्रेरित करते रहें हैं। उनकी पांचवीं किताब 'दो कदम और' का विमोचन हुआ, लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार से उन्हें अपेक्षित सुविधाएं और समर्थन नहीं मिल पाया। उनकी संघर्षपूर्ण कहानी और हालिया स्वास्थ्य व सामाजिक स्थिति की जानकारी।