शेरघाटी: कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार देर शाम शेरघाटी शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। नागरिकों और व्यवसायियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।यह कैंडल मार्च जेपी चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इसमें शेरघाटी के गणमान्