कहलगांव: कहलगांव की सड़कों मां बिषहरी के विसर्जन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंजता रहा शहर
कहलगांव में बुधवार को मां बिषहरी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न पूजा स्थलों से निकली विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं।