लोहारू: सरकार हठधर्मिता छोड़े, किसानों का बीमा क्लेम भुगतान करे: भिवानी सचिव जगरोशन
350 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम घोटाला के विरुद्ध आंदोलन के दौरान अनिश्चितकालीन पड़ाव के 19 वें दिन रविवार को धरना पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी के सचिव कामरेड जगरोशन ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़ कर किसानों का खरीफ फसल 2023 की बकाया बीमा क्लेम राशि शीघ्र जारी करके किसानों का हक अदा करे।