लोहारू: श्री ब्राह्मण महासभा लोहारू के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, सुरेंद्र शर्मा बने नए प्रधान
आज लोहारू में श्री ब्राह्मण महासभा की आम सभा की बैठक संरक्षक प्रहलाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महासभा के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए।