यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमें बार-बार अपनी हैसियत याद दिलाई जाती है, लेकिन अगर हमारे पास कुछ नहीं है तो फिर हमारी जरूरत ही क्यों पड़ रही है।
मसूद ने तंज कसते हुए कहा कि हम जीरो हैं, मगर जिसके साथ लग जाएं उसकी ताकत दस गुना बढ़ा देते हैं। बता दें कि सपा की ओर से कुछ सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने और कम सीटें ऑफर करने के बाद से ही दोनों दलों में बयानबाजी तेज हो गई है।
इमरान मसूद बयान, सपा कांग्रेस गठबंधन, यूपी विधानसभा चुनाव 2027, Imran Masood statement, SP Congress alliance, UP Assembly Elections 2027