नोएडा: बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर 14 दिन से आंदोलन, 35 लोग भूख हड़ताल पर
हिंडन डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। 35 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनमें कई महिलाएं शामिल हैं। आंदोलन के दौरान 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकल सका। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोगों के रहने का दावा किया जा रहा है। वहीं, कनेक्शन न होने के कारण निजी सिंडिकेट द्वारा कथित वसूली का आरोप भी लगाया गया है।
अब सवाल है—हिंडन डूब क्षेत्र के लोगों को बिजली कनेक्शन कब मिलेगा?
#Noida #NoidaNews #UPNews #Electricity #BijliConnection #Hindon #NoidaBreaking #UPBreaking #NoidaUpdate #ViralNews #BreakingNews #GroundReport
Budaun, Budaun | Sep 21, 2026