गुलाबगंज: कांग्रेस ने हतियाखेड़ा समिति पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के पुतले पर पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, प्रशासन पहुंचा
शुक्रवार दोपहर 3 बजे कांग्रेस पदाधिकारी ने गुलाबगंज तहसील के ग्राम हतियाखेड़ा की समिति पर पहुंचे यहां उन्होंने अनोखा प्रदर्शन किया। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो पुतले बनाए, उन पुतलो के चेहरों की आंखों पर काली पट्टी बांधकर उन्हें समिति घुमाई गई और पुतलों को रखकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंचा प्रशासन, पुतले किए जब्त।