अजय सिंह राहुल का भाजपा पर तीखा हमला—बोले, चुनाव जीतने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ देती है भाजपा
दतिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दतिया की जनता की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब कांग्रेस चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा जीतती है तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का एक भी मंत्री दतिया की ओर झांकने तक नहीं आएगा।
अजय सिंह राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री दतिया में डेरा डाले हुए हैं और मुख्यमंत्री भी यहां आए हुए हैं। आखिर यह सब क्यों हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का पूरा जोर केवल अपनी साख बचाने और चुनाव जीतने पर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। अब दतिया की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है।
अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी तथा जनता की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।
Ajay Singh Indian National Congress #सीधी #दतिया