कोईलवर: बक्सर-पटना फोरलेन पर हादसा: जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बाल-बाल बचा
गीधा थाना अंतर्गत ज्ञानपुर गांव के समीप बक्सर-पटना फोरलेन पर जीप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया और उसे केवल हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। गुरुवार की दोपहर 12:00 थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी।