हजारीबाग में एसपी का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश हजारीबाग के एसपी अमन कुमार (भा.पु.से.) ने सदर, कोर्रा और लोहसिंघना थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों को विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और आम लोगों से बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।