चरपोखरी: बजेन में हत्या कांड के फरार दो नामजद आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
हत्या के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार एवं सत्येंद्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गई है।