भितरवार: डॉक्टर बनकर इलाज करने वाले सरकारी मास्टर की क्लीनिक सील
भितरवार में बिना बैध चिकित्सकीय योग्यता के डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करने वाले एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्वालियर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान संबंधित क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।