महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में राजकीय किसान +2 विद्यालय, तारा बरियारपुर (खोदावंदपुर) में 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930 एवं नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
@iprdbihar
#begusarai
22 views | Begusarai, Bihar | Jul 20, 2026