जमुई: डोमाचक के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया रेफर
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026 डोमाचक के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को शनिवार की देर रात 10:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पहड्डी रोग विशेषज्ञ के पास रेफर कर दिया गया।