ऊंचाहार: ऊँचाहार जीआरपी ने ट्रैक किनारे पड़ी घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
ऊँचाहार रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी चौकी पर परियांवां रेलवे स्टेशन के करीब एक बुजुर्ग महिला की ट्रैक किनारे घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सरकारी वाहन से ऊँचाहार सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है।महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।