जमुआ: जमुआ के सियाटांड़ चौक पर पान गुमटी में चोरी, चोर ₹30 हज़ार का सामान ले गए
Jamua, Giridih | Aug 20, 2026 जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ चौक पर बुधवार देर रात चोरों ने एक पान गुमटी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह 8 बजे दुकान संचालक को इसकी जानकारी मिली।चोर गुमटी से करीब 30 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार, गुमटी संचालक पवन वर्मा बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए देवघर गए हुए थे।