महरौनी: महरौनी पुलिस ने ग्राम सिंदवाहा निवासी एक अभियुक्त को 315 बोर अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
महरौनी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सिंदवाहा निवासी एक अभियुक्त को घेराबंदी कर एक 315 बोर अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा है।